नगर पालिका चुनाव की कवायद : इस बार नांगल चौधरी के 5 वार्ड का प्रतिनिधित्व करेंगी महिलाएं

6/5/2021 3:12:44 PM

नांगल चौधरी (योगेंद्र सिंह): नांगल चौधरी शहर की सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। चुनाव की तैयारियों के पहले शुक्रवार को वार्डों को आरक्षित करने के ड्रा निकाले गए। नगर पालिका चुनाव की सुगबुगाहट के बीच निकाले गए ड्रा में इस बार पांच वार्ड का प्रतिनिधित्व महिलाएं करेंगी। वार्ड 8  दोबारा एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ।  वहीं वार्ड 1, 5, 6, 9, 11 महिलाओं के लिए आरक्षित हुए। बीसी वर्ग के लिए वार्ड 12 व 13 रिजर्व किए गए। इसके अलावा 5 वार्ड 2,3,4,7,10 सामान्य वर्ग के लिए छोड़े गए हैं। 

गौरतलब है कि 21 जनवरी 2013 को नांगल चौधरी नगर पालिका का गठन हुआ था और 21 मई 2016 को बोर्ड का पहला आम चुनाव हुआ था। कार्यकाल पूरा होने के बाद हाल ही में सरकार ने नपा भंग कर चुनाव की कवायद शुरू की थी। इसी के चलते शुक्रवार को वार्डों का आरक्षण किया गया। 13 वार्ड वाले नांगल चौधरी में वार्ड 8 केवल एससी कैटेगरी महिलाओं के लिए आरक्षित था। इस वार्ड से पुरुष भी चुनाव लड़ सकते हैं। 

नपा सचिव पवन कुमार ने बताया कि निदेशक की मौजूदगी में कमेटी ने वार्ड आरक्षण ाके ड्रा निकाले। इस अवसर पर निवृत्तमान पार्षद भी मौजूद थे।

Content Writer

Shivam