अग्निपथ पर हिंसा करने वाले सेना के लायक नहीं- सांसद रामचंद्र जांगड़ा

punjabkesari.in Monday, Jun 20, 2022 - 07:40 PM (IST)

गोहाना(सुनील): बीजेपी के सभी नेता, मंत्री और सांसद एक सुर में अग्निपथ को युवाओं के लिए कारगर बताने में लगे हुए। वही राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा भी अग्निपथ को लेकर सरकार का बचाव करते नजर आए जबकि देश और प्रदेश में अग्निपथ का जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। जांगडा बोले कि सेना में चार साल काम करने वाले युवाओं को अर्ध सैनिक बलों की भर्ती में भी आरक्षण में छूट मिलेगी।

जांगडा बोले, विरोध प्रदर्शन करने वाले सेना के लायक नहीं

रामचंद्र जांगड़ा आज गोहाना पहुंचे थे, जहां उन्होंने अग्निपथ को लेकर एक प्रेस वार्ता की। जांगड़ा ने कहा कि सेना में भर्ती के लिए साहस और धैर्य होना चाहिए जबकि जो विरोध कर रहे उनमें साहस और धैर्य नहीं है। एक मिनट में बस में आग लगा देते है। जो युवा चार के लिए भर्ती होगा वह अग्निवीर भर्ती होगा। उसके चार साल में उसे तीस लाख रुपए मिलेंगे। जांगड़ा ने भी कहा कि सरकार ने इस योजना को लागू करने से पहले पूरे दो साल पूरे चिंतन और मंथन कर फैसला लिया है। देश में सेना की कोई कमी नहीं सिर्फ युवाओं को रोजगार देने के लिए यह स्कीम शुरू की है। उन्होंने कहा कि जो इस अग्निपथ का विरोध कर रहे हैं, उनका काम ही सरकार की नीतियों का विरोध करना है।

चढूनी पर युवाओं को भड़काने का लगाया आरोप

किसान आंदोलन के बाद भी सरकार को तीन कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा था। प्रधानमंत्री किसानों की आय बढ़ाना चाहते थे। यह आंदोलन उत्तर भारत के कुछ ही राज्यों में हुआ था। पूरे देश में इसका असर नहीं था। फिर भी पीएम ने भरे मन से कृषि कानूनों को वापस लिया। रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि चढ़ूनी को छात्रों के बारे में ए बी सी डी का पता तक नहीं है, केवल युवाओं को भड़काने का काम करते हैं। ऐसे लोग कहीं से प्रायोजित होते है। भगवान इनको सद्बुद्धि दे, देश का नुकसान न करवाए। जो युवाओं को गुमराह कर रहे वे देश का नुकसान कर रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static