हरियाणा में कोरोना को हराने वालों ने पकड़ी तेज रफ्तार, लेकिन मौतों ने चिंता बढ़ाई

5/13/2021 9:19:13 PM

पंचकूला (उमंग): हरियाणा में कोरोना को हराने वालों की रफ्तार तेज हो गई है। प्रदेश में अब रोजाना नए केसों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रह रही है। वीरवार को जहां कोरोना के 12286 नए  मामले मिले, तो वहीं इससे कई ज्यादा 16041 लोग ठीक हुए, जोकि राहत की खबर है। ठीक होने वालों की संख्या बढ़ने से रिकवरी रेट में भी इजाफा हुआ है। रिकवरी रेट अब 83.55 पहुंच गई है। 

इसके साथ वीरवार को कोरोना के कारण 163 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मौतें गुरुग्राम व रोहतक में 17-17 हुई। इसके बाद करनाल में 15, हिसार में 14 और भिवानी में 12 लोगों की जान चली गई। राज्य में अभी तक कुल 6238 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं। 


 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

vinod kumar