हरियाणा के इस जिले में हर साल लगता है हजारों प्रवासी पक्षियों का मेला, पंछियों की चहचहाहट मोह रही लोगों का मन

12/6/2022 11:30:10 AM

जींद (विजेंद्र) : हरियाणा राज्य एक ऐसा राज्य है जो हर किसी का मन मोह लेता है, उसी प्रकार हरियाणा राज्य ने विदेशी पक्षियों का मन भी मोह लिया है। जहां जींद जिले में कई देशों से आए हजारों सुन्दर-सुन्दर पक्षियों ने डेरा डाल लिया है। इन पक्षियों की चहचहाहट संगीत बनकर लोगों का मन मोह रही है।

ये प्रवासी परिंदे साइबेरिया, भूटान, चीन, नेपाल और यूरोप से आए है। जींद की कालवन की तालाबों की झील में इन प्रवासी परिंदों का मेला देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरे देशों में सर्दी ज्यादा होने की वजह से यह प्रवासी पक्षी अपने देश में हर साल यही डेरा डालते है। इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में कालवन और आसपास के गावों के लोग कालवन की झील पर पहुंच रहे हैं।

बता दें कि इस समय भले ही सर्दी ने पूरी दस्तक नहीं दी है लेकिन जींद नरवाना के उपमंडल के गांव कालवन गांव की प्राकृतिक झील प्रवासी परिंदों से गुलजार हो चली है। सैकड़ों ही नहीं हजारों की संख्या में प्रवासी परिंदे कालवन के आसपास में परवाज भर रहे है। साइबेरियाई परिंदों को रूस और यूक्रेन युद्ध भी नहीं रोक पाया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

Content Writer

Manisha rana