पंचकूला मेयर ऑफिस और कई प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, E-Mail पर आई ये पूरी लिस्ट... अर्लट जारी
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 11:37 AM (IST)
पंचकूला (उमंग श्योरण): पंचकूला में उस समय हड़कंप मच गया जब मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें न केवल मेयर कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई है, बल्कि शहर के कई प्रसिद्ध मंदिरों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

धमकी भरे इस ई-मेल के सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में तुरंत सतर्कता बढ़ा दी गई है। पंचकूला पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। ई-मेल में जिन मंदिरों का उल्लेख किया गया है, उनकी सूची को लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

पुलिस साइबर सेल की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पूरे मामले को गंभीर सुरक्षा खतरे के रूप में देखा जा रहा है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।