किशोरी से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में काजी समेत तीन आरोपी बिहार से गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 09:27 AM (IST)

फरीदाबाद: फरीदाबाद महिला थाना सेंट्रल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। इन पर एक किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए वसूलने का आरोप है। 

पीड़िता की पहचान 2019 में बिहार यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर निवासी कमर राजा से हुई थी, जिसने विश्वास जीतकर उससे संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। जून 2026 में यह मोबाइल उसके दो परिचितों, मोहम्मद शहनवाज और सादमान के हाथ लग गया। उन्होंने पीड़िता को ब्लैकमेल कर पैसे मांगे और कुछ वीडियो वायरल कर दिए। 6 जून की शिकायत पर पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static