सोनीपत में एनकांउटर में 3 बदमाशों के पैर में लगी गोली, खरखौदा कोर्ट के बाहर हिस्ट्रीशीटर नीरज का किया था मर्डर
punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 04:05 PM (IST)
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत में रेवली गांव के पास नहर का है, जहां एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 और क्राइम यूनिट कुंडली की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को काबू कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये वही बदमाश हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले खरखोदा अदालत के बाहर हिस्ट्रीशीटर नीरज उर्फ कातिया को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार, इलाका सोनीपत के गांव रेवली के पास नहर का है, जहां स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट और क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया, जैसे ही पुलिस टीम ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। तीनों बदमाशों के पैर में गोलियां लगी है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान साहिल, साहिल और सोहन के रूप में हुई है,जो झज्जर जिले के गांव दूबलधन के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि इन तीनों ने आपसी रंजिश के चलते खरखोदा अदालत परिसर के बाहर हिस्ट्रीशीटर नीरज उर्फ कातिया की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाश घायल हो गए, घायल बदमाशों को इलाज के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किए है। फिलहाल सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटे हुए है।
मुठभेड़ की जानकारी देते हुए स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट इंचार्ज अजय धनखड़ ने बताया कि खरखोदा अदालत परिसर के बाहर हिस्ट्रीशीटर नीरज उर्फ कातिया की हत्या आरोप में फरार तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो साहिल एक सोहन निवासी गांव दूबलधन जिला झज्जर है, इन्होंने क्राइम ब्रांच की टीमों पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में तीनों के पैर में गोलियां लगी और तीनों को सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, तीनों की नीरज उर्फ कातिया के साथ आपसी रंजिश चल रही थी और तीनों के कब्जे से पांच अवैध पिस्टल बरामद किए गए हैं, और इस मामले में जांच अभी भी जारी है।