तीन दिवसीय कृषि शिखर सम्मेलन का आगाज, गृहमंत्री ने किया उद्घाटन

3/18/2017 1:52:11 PM

फरीदाबाद:फरीदाबाद के सूरजकुंड में हरियाणा सरकार की अोर से आज तीन दिवसीय कृषि शिखर सम्मेलन का आगाज हुआ। इसका उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इस समारोह में कृषिमंत्री अोपी धनखड़ अौर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी मौजूद थे। सम्मेलन में हरियाणा और दूसरे राज्यों से हजारों की संख्या में किसान व विशेषज्ञों ने भाग लिया। तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन के दूसरे दिन सीएम मनोहर लाल और आखिरी दिन राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि हरियाणा के किसानों को और ज्यादा उन्नत बनाना और उन्हें ऐसी फसलों के लिए प्रेरित करना इस सम्मेलन का उद्देश्य है, जिससे उनकी आय में बढ़ौत्तरी हो सके। किसानों की दिशा और दशा को बदलना इस सम्मेलन का मुख्य लक्ष्य है।

राजनाथ सिंह ने पारंपरिक खेती को आधुनिक खेती बनाने कि लिए इस कदम को लेकर सीएम और कृषि मंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में बहुत स्कोप है। विश्व के बहुत से लोग यह मानने लगे हैं कि कृषि सेक्टर 21वीं सदी का सबसे बड़ा बाजार है। कृषि पेशे को लाभकारी पेशा बने, इसके लिए काम किया जाना चाहिए।पंजाब और हरियाणा देश का पेट पालते हैं। खाद्यान के मामले में अगर आज दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है तो वह केवल हरियाणा और पंजाब के कारण है। 90 लाख एकड़ खेती हरियाणा में होती है जो बड़े ही गर्व की बात है।