जजपा में टूट के आसार, देवेंद्र बबली सहित तीन विधायक सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे

3/12/2024 6:31:19 PM

चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया है। आज राजभवन में नायब सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गौरतलब है कि मनोहर लाल के नेतृत्व वाली भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद मनोहर लाल ने पूरी कैबिनेट समेत राज्यपाल को इस्तीफा दे दिया। दरअसल लोकसभा सीटों पर भाजपा और जजपा के बीच सहमति न बन पाने के कारण ही हरियाणा में यह पॉलिटिकल क्राइसिस पैदा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार सरकार गिरने के बाद जेजेपी में टूट की कयास लगाए जा रहे हैं। आज जेजेपी की बैठक में जेजेपी के 5 विधायक नहीं पहुंचे। बैठक से नदारद विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने की बात कही जा रही है। 

वहीं नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में जेजेपी के तीन विधायक भी पहुंचे है। जिसमें मनोहर सरकार में मंत्री रहे देवेंद्र बबली, ईश्वर सिंह और जोगी राम सिहाग शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने राजभवन पहुंचे हैं। इसके इस नई सरकार के गठन से नाराज हैं। वह चंडीगढ़ से नाराज होकर अंबाला स्थित अपने घर आ गए हैं। वह नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Editor

Saurabh Pal