बालगृह से भागी तीन नाबालिग लड़कियां, एक ने किया प्रेम विवाह

11/30/2019 4:51:00 PM

गुडग़ांव(ब्यूरो): सेक्टर-56 स्थित बाल गृह में रह रही 14 नाबालिग लड़कियों से गुरुवार सुबह तीन अचानक फरार हो गई। लड़कियों के फरार होने पर उद्यान नामक बाल गृह पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने सतर्कता वरतते हुए दो लड़कियों को तो बरामद कर लिया है, लेकिन एक अभी भी गायब है। पुलिस का कहना है कि तीसरी लड़की की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी ढूंढ लिया जाएगा।
 इनमें एक 17 वर्षीय लड़की को मेवका वजीरपुर के नजदीक से बरामद किया गया है। जबकि सात वर्षीय दूसरी लड़की को सुभाष चौक से पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-56 थाना क्षेत्र के अंतर्गत उद्यान बाल गृह में नाबालिग लड़कियों को रखा जाता है। गुरुवार की सुबह 9:05 बजे कूड़ा फेेंकने के लिए बाल गृह का गेट खोला गया था। कूड़ा फेंकने के बाद चौकीदार ने गेट बंद कर दिया। इस दौरान वह ताले की चाबी वहीं रखकर किसी काम में लग गया। इसी बीच तीन लड़कियां मौका पाकर ताला खोल फरार हो गई। जैसे ही बात की जानकारी सुपरवाइजर को लगी तो बाल गृह में हड़कंप मच गया। काफी खोजा गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

इसी बीच सुपरवाइजर राशि ने सेक्टर-56 पुलिस थाना को इस बाबत शिकायत दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाई और लड़कियों की तलाश शुरू कर दी। सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया। गुरुवार की रात को करीब नौ बजे पुलिस ने दो लड़कियों को अलग-अलग स्थानों से बरामद कर लिया। जबकि तीसरी लड़की गायब है।जांच अधिकारी दीपक के मुताबिक जिन लड़कियों को बरामद किया है उनमें एक की उम्र 17 साल है और दूसरे की सात साल। सात साल की लड़की की भाषा समझ  नहीं आ रही। दोनों को रात में ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समझ पेश किया गया।

उन्होंने दोबारा से बाल गृह में भेज दिया गया है। वहीं तीसरी 13 साल की लड़क दिव्या की तलाश की जा रही है। अन्य थानों को सूचना दे दी गई है। इस उद्यान बाल गृह में 14 लड़कियां रहती हैं। बालगृह से निकलकर भागी लड़कियों में एक को पुलिस ने सेक्टर-10 एरिया के मेवका गांव से जबकि सात वर्षीय बच्ची को सुभाष चौक से गुरुवार की रात ही बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 17 साल 11 दिन की बड़ी लड़की ने किसी लड़के से लव मैरिज की है। उसके पिता नहीं हें।

जिस कारण उसे उद्यान बालगृह में रखा गया था। जबकि अभी तक लापता लड़की दिव्या इस वजह से बालगृह में है कि उसकी मां फिरौती मांगने के आरोप में जेल में बंद है। सब इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने बताया कि अभी तक तीसरी लड़की बरामद नहीं हो पाई है। पुलिस की टीमें लगातार लड़की तलाश कर रही हैं। सेक्टर-56 थाना के सब इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने बताया िक इस मामले में किसी की लापरवाही तो नहीं है, लेकिन इस बाल गृह  की रखवाली केवल एक गार्ड के भरोसे है। ऐसे में एक गार्ड 24 घंटे कैसे निगरानी रख सकताहै, यह बड़ा सवाल है। हालांकि किसी के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं ही की गई है। 

Edited By

vinod kumar