राष्ट्रीय राजमार्ग नं-1 पर दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत

6/9/2017 12:10:54 PM

कुरुक्षेत्र(आयुष गुप्ता):हरियाणा में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग नं-1 पर भी कार के डिवाइडर से टकराने से संतुलन बिगड़ने से सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। 

जानकारी के अनुसार कार सवार चंडीगढ़ से दिल्ली की और जा रहे थे। गांव खानपुर कोलिया अौर रामगढ़ के बीच जी.टी रोड पर एक  कार नं CH 04K 5118 असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई । जिसके ड्राइवर नीरज सिंगल पुत्र कृष्णा कुमार वासी सेक्टर 39बी मकान नंबर1433A चंडीगढ़ की मौके पर ही मृत्यु हो गई और कार में सवार महिला और इनके बेटे तनु की भी मौत हो गई। एक बच्‍चा गंभीर रूप से घायल था। उसे चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस रखवाया है।