भीषण हादसे में इस गाड़ी से टकराकर थार के उड़े परखच्चे, बाइक सवार सहित 3 गंभीर रूप से घायल

1/2/2024 3:41:40 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): मुजेसर थाना क्षेत्र के पास नेशनल हाईवे पर थार और ईको कार की जोरदार टक्कर हो गई। वहीं इस हादसे की चपेट एक बाइक सवार भी गया। टक्कर इतनी जोरदार थी। टक्कर इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के प्रखच्चे उड़ गए।

इस टक्कर में काफी मजबूत मानी जाने वाली थार एक साइड से लगभग खत्म हो गई है तो वहीं इको लगभग चकनाचूर हो गई है। जानकारी के अनुसार हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें सिविल अस्पताल में उपचार के लिए किया गया भर्ती करवाया गया है। 

घटना के चश्मदीद युवक ने बताया की तेज रफ्तार से आ रही थार गाड़ी ने पहले मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मारी और फिर उसके बाद एक गाड़ी को टक्कर मारी इसके बाद थार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गयी। युवक का कहना था कि थार गाड़ी के अंदर शराब की बोतले भी मिली हैं। उन्होंने बताया कि दोनों गाड़ियों के अंदर सिर्फ चालक ही सवार थे। जिन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal