हरियाणा के 3 खिलाड़ी बने अर्जुन अवॉर्डी, अंतिम-दीक्षा और सुनील के अलावा गोल्डन बहू रितु को भी मिला पुरस्कार

1/9/2024 9:45:50 PM

दिल्लीः खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाणा के तीन खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया है। भारत में खेल क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा अर्जुन पुरस्कार माना जाता है। आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम महामहिम द्रोपदी मुर्मू ने देश की तमाम हस्तियों को अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया। वहीं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होने खिलाड़ियों में हरियाणा के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। जिनमें रेसलर सुनील कुमार, रेसरल अंतिम पंघाल और गोल्फ खिलाड़ी दिक्षा डांगर शामिल हैं। वहीं तीनों खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर बधाई दी है।

इन तीनों हरियाणवी खिलाड़ियों के अलावा एक और नाम भी शामिल है। हिमाचल की बेटी व हरियाणा की बहु कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी को अर्जुन अवॉर्ड मिला है। रितु नेगी हरियाणा में गोल्डन बहू के नाम से फेमस हैं। इस मौके पर रितु ने बताया कि मैंने मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उसी की बदौलत मुझे अवॉर्ड मिला है। रितु बताती हैं कि 8वीं कक्षा में कबड्डी खेलना शुरू किया। स्कूल टाइम खत्म होने के बाद वह अभ्यास करती और फिर घर जातीं।

अंतिम ने सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप डेब्यू में ही अपने नाम ब्रॉन्ज मेडल कर लिया है। अंतिम ने बताया कि वह अपनी बहन के कहने पर कुश्ती का अभ्यास शुरू किया। शुरुआत में अंतिम ने अपने गांव भगाना में ही प्रैक्टिस शुरू की थी। इसके बाद एक प्राइवेट एकेडमी से कोचिंग ली।

रेसलर सुनील कुमार हंगरी से अवार्ड लेने भारत पहुंचे। अवॉर्ड मिलने के बाद सुनील कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार मैं अपनी मां को समर्पित करुंगा। ग्रीको रोमन कुश्ती में 10 साल बाद पहलवान सुनील कुमार को अर्जुन अवॉर्ड मिला। 2013 के बाद सुनील पहले पहलवान हैं, जिनको अवॉर्ड मिला है।  

 हरियाणा की दीक्षा डागर बाएं हाथ की गोल्फर हैं। गोल्फर दीक्षा डागर अवॉर्ड पाकर काफी उत्साहित दिखीं। अपनी जीत के लिए दीक्षा ने अपने कोच, परिवार, समर्थक, भारतीय गोल्फ संघ, WGAI, भारतीय खेल प्राधिकरण सहित सभी का आभार व्यक्त किया है। दीक्षा ने कहा 2023 का साल उनके लिए काफी अच्छा है। इसी के साथ-साथ उनका कहना है कि ओलिंपिक के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal