डंपरों से अवैध वसूली के आरोप में तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार

3/1/2023 8:37:16 PM

पुन्हाना, (ब्यूरो): जिले में ओवरलोड डंपरों से वसूली के आरोप में स्टेट विजिलेंस ब्यूरो से दो एसपीओ सहित एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। दोनों एसपीओ को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि हेड कांस्टेबल को अदालत ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर दिया है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

स्टेट विजिलेंस ब्यूरो से नूंह इंचार्ज इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि पिछलें दिनों शिकायत के आधार पर नीमखेडा के पूर्व सरपंच साकिर को डंपरों से अवैध वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मामले की जांच व पूछताछ के दौरान आरोपी पूर्व सरपंच ने पुन्हाना पुलिस नाका पर नियुक्त एसपीओ रामबाबू और महेंद्र को ओवरलोड डंपर निकालने की एवज में प्रति डंपर सौ से दो सौ रूपये फोन पे के माध्यम से उनके खातों में डालता था। इतना ही नहीं ओवरलोड डंपरों को निकालने की एवज में ऐ हेड कांस्टेबल राजेश कुमार भी इसमें संलिप्त था जिसके खाते में पूर्व सरपंच पैसे डालता था।

 

इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि जब आरोपी पूर्व सरपंच के फोन में फोन पे तथा उसके खाते को खंगाला गया। एसपीओ रामबाबू व महेन्द्र को मंगलवार को पुन्हाना से गिरफ्तार किया जबकि हेड कांस्टेबल राजेश को नूंह से सोमवार को गिरफ्तार किया था। हेड कांस्टेबल राजेश को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से अदालत ने आरोपी हेड कांस्टेबल को दो दिन की पुलिस रिमांड पर दिया। वहीं दोनों आरोपित एसपीओ रामबाबू व महेन्द्र को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi