व्यक्ति को स्टॉक मार्केट और IPO में पैसे लगाना पड़ा महंगा, ठगों ने ठगे लाखों रुपए, ऐसे दिया था झांसा

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 11:51 AM (IST)

रेवाड़ी : आए दिन धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे है जहां हरियाणा रेवाड़ी शहर में एक शख्स के साथ लाखों रुपए की ठगी की गई। बदमाशों ने उसे स्टॉक मार्केट और IPO में पैसे निवेश करने का झांसा दिया। फिर एक ऐप डाउनलोड कराने के बाद उसका अकाउंट जनरेट किया। जिसके जरिए पीड़ित ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक महेंद्रगढ़ जिले के गांव स्याणा निवासी नवीन यादव रेवाड़ी शहर में बने ट्रॉमा सेंटर के क्वार्टर में रहते हैं। नवीन ने बताया कि एक अनजान नंबर से उनका नंबर व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। ये ग्रुप स्टॉक मार्केट और IPO में निवेश को लेकर था। ग्रुप में स्टॉक मार्केट व IPO में पैसे लगाने के बारे में कहा जाता था। कुछ समय बाद उनके पास एक लिंक भेजा गया। लिंक भेजने वाले की तरफ से कहा गया कि इसे जॉइन करें। इसके बाद मोबाइल ऐप डाउनलोड की। जिसमें अकाउंट नंबर जनरेट हो गए। इसमें कहा कि इनमें पैसे भेजें, स्क्रीनशॉट भेजने के बाद पैसे ऐप में आ जाएंगे। शातिरों के जाल में फंसे नवीन ने पहले 1 लाख 45 हजार और इसके बाद 5 लाख रुपए जमा कर दिए। स्क्रीनशॉट भेजने के बाद नवीन द्वारा डाली गई राशि ऐप पर भी दिखाई दी। इसके बाद नवीन ने कुछ दिन पहले ऐप से पैसे निकालने की कोशिश की तो कहा गया कि 48 घंटे बाद ही ये राशि विड्रॉल हो सकती है। उसने 48 घंटों तक इंतजार किया, लेकिन पैसे नहीं आए। इसके बाद उसे शक हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। नवीन ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static