शातिर ठगों का कारनामा: युवक को ईयरफोन की पेमेंट लौटाने के नाम पर भेजा लिंक, उड़ाए हजारों रुपए

5/12/2022 12:38:13 PM

सोनीपत : आए दिन धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहा है जहां सोनीपत जिले में ईयरफोन की ऑनलाइन शॉपिंग एक युवक को महंगी पड़ गई। उसे पैसे वापस करने का झांसा देकर ठगों ने उसके खाते से हजारों रुपए निकाल लिए। 

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कि उसने ईकॉम एक्सप्रेस पर ईयरफोन की ऑनलाइन शॉपिंग की थी। इसकी पेमेंट उसने पहले ही ऑनलाइन कर दी थी। इसके बाद ईयरफोन को चैक किया तो उसकी क्वालिटी अच्छी नहीं मिली। उसने ईयरफोन वापस कर अपने रुपए मांगे। इसके बाद उसके पास कई नंबरों से फोन आए। उन्होंने बताया कि आपके पास एक लिंक आएगा। उस लिंक को खोलकर पूरी जानकारी भर दें। आपके पैसे वापस आ जाएंगे। उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके बैंक खाते से 24 हजार 525 रुपए ठगों ने उड़ा लिए। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana