हरियाणा में आज आंधी-बारिश देगी दस्तक, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की वॉर्निंग

6/9/2023 8:38:40 AM

हिसार:  भीषण गर्मी झेल रहे हरियाणा में आज कई जिलों में सवेरे से मौसम बदला हुआ है। महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सिरसा व फतेहाबाद में फिलहाल 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी, गरज चमक के साथ बूंदाबांदी का माहौल गना हुआ है। 

अगले 1 घंटे के लिए IMD ने यहां कई जिलों के लिए ओरेंज व कुछ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां सुबह से ही मौसम खराब है और मौसम विभाग को दोबारा से वॉर्निंग जारी करनी पड़ी है। मौसम विषेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश के कुछ जिलों में अंधड़ व बूंदाबांदी सुबह या रात के समय देखी जाएगी। दोपहर के समय तो तापमान 2 डिग्री तक बढ़ेगा। मानसून के तेजी से बढ़ने के साथ ही हरियाणा में 1-2 दिन में प्री मानसून की बारिश की संभावना बन सकती है। हालांकि 11 जून को कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग पहले ही जता चुका है।

Content Writer

Isha