चढूनी ने की घोषणा, आज योगेन्द्र सिंह नहीं देंगे गिरफ्तारी, मैं और टिकैत ही जाएंगे जेल

6/5/2021 2:33:57 PM

टोहाना (सुशील): टोहाना में विधायक देवेंद्र बबली और किसानों के बीच का विवाद खत्म नहीं हो रहा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता शनिवार को सुबह 11 बजे बाद टोहाना में गिरफ्तारियां देने पहुंचेंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। 

गिरफ्तारियों व दबिश के विरोध में टोहाना की रेलवे रोड स्थित नई अनाज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह व योगेंद्र यादव द्वारा जनसभा में पहुंच चुके है।  सदर थाने का घेराव करने के बाद गिरफ्तारियां दी जाएगी।   इस दौरान टिकैत ने कहा कि आज गुरनाम सिम्ह चढूनी ओर वे स्वंय गिरफ्तारी देंगे। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि योगेद यादव आज गिरफ्तारी नही देंगे, वे अंदर व बाहर से इस लड़ाई को लड़ेंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha