किसानों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने पर भड़के टिकैत, ट्वीट कर दी बड़ी चेतावनी

punjabkesari.in Thursday, Jul 15, 2021 - 05:51 PM (IST)

सिरसा (सतनाम): हरियाणा के सिरसा में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की गाड़ी पर हमला करने पर दो नामजद और करीब सौ किसानों पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। जिस पर राकेश टिकैत भड़क गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर बड़ी चेतावनी दी है। टिकैत ने ट्वीट कर लिखा कि सिरसा में आंदोलनकारी किसानों पर देशद्रोह के मुकदमे दर्ज करना आंदोलन को दबाने का प्रयास है। देशद्रोह किसी देश की शक्ति के साथ मिलकर देश को नुकसान पहुंचाना है। किसान अपनी मांगों के लिए लड़ रहे है। सरकारी इसे बंद करें अन्यथा आंदोलन के लिए तैयार रहे। 

सिरसा में आंदोलनकारी किसानों पर देशद्रोह के मुकदमे करना आंदोलन को दबाने का प्रयास है देशद्रोह किसी देश की शक्ति के साथ मिलकर देश को नुकसान पहुंचाना है किसान अपनी मांगों के लिए लड़ रहे है
सरकारी इसे बंद करें अन्यथा आंदोलन के लिए तैयार रहे#ParliamentForFarmers @mlkhattar

— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) July 15, 2021

बता दें कि बीती 11 जुलाई को सिरसा में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा की गाड़ी पर पत्थर लगने से गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया। रणबीर सिंह गंगवा व सांसद सुनीता दुग्गल सिरसा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में भाजपा के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां उनको किसानों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। हालांकि रणबीर सिंह गंगवा को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल दिया था। 

इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो नामजद और करीब सौ किसानों पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने आज 5 किसानों को भी गिरफ्तार किया है। जिसका किसानों द्वारा कड़ा विरोध जताया जा रहा है। इसको लेकर धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static