तेज रफ्तार टिप्पर ने वाहन सवार 4 लोगों को रौंदा, 3 की मौके पर मौत

12/1/2018 12:26:24 PM

अंबाला(अमन कपूर): प्रदेश में तेज रफ्तार और अोवर लोडिंग का कहर बढ़ता जा रहा है।  तेज रफ्तार के कारण ही प्रदेश में हर रोज न जाने कितने लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। एेसा ही एक और मामला अंबाला से सामने अाया है। जहां तेज रफ्तार टिप्पर ने एक एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। 

जिसपर चार लोग सवार थे। टक्कर के बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल युवक को उपचार के दौरान पीजीअाई रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक जगराता करने का काम करते थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। 

Deepak Paul