Tiranga Yatra: यमुना के बीचों-बीच तिरंगा फहरा कर नदियों को साफ रखने का दिया संदेश

8/12/2022 7:45:21 PM

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। सरकार, प्रशासन,  और हर नागरिक द्वारा आजादी का महापर्व मनाया जा रहा है। इस कड़ी में यमुनानगर के तैराक भी पीछे नहीं हैं।  उन्होंने एक अनोखी पहल करते हुए यमुना नदी के बीचो बीच जाकर तिरंगा फहराया।  इसके जरिए तैराकों ने नदियों को साफ सुथरा रखने का संदेश दिया है।

 

नदी किनारे खड़े लोगों ने भारत माता की की जय के लगाए नारे

 

जिले के अमर सिंह और वरिंदर सिंह बुढ़िया पुल से होते हुए लगभग 20 किलोमीटर की यात्रा कर दोनों तैराक यमुनानगर के बाड़ी माजरा पुल पर पहुंचे। इसके बाद दोनों ने नदी के बीचों-बीच जाकर तिरंगा फहराया तो नदी किनारे खड़े लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। तैराक अमर सिंह ने कहा कि देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसलिए उन्होंने भी कुछ अलग करते हुए नदी में तिरंगा फहराने का सोचा। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र को समर्पित है और इसका उद्देश्य देश की नदियों को शुद्ध व स्वच्छ रखना है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan