मानेसर में निकाली गई 51 फुट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ भव्य यात्रा

8/15/2022 12:22:42 AM

गुड़गांव, (ब्यूरो) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले आजादी के अमृत महोत्सव पर जहां पूरे देश में घर-घर तिरंगा मुहिम को लेकर लोग जागरूकता अभियान चला रहे हैं, वहीं, मानेसर में युवाओं द्वारा 51 फुट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में मानेसर के निवासियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश भर में मनाए जा रहे आज़ादी के अमृत महोत्सव में उद्योग नगरी मानेसर में 51 फीट के राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए आमजन से हर घर तिरंगा फहराकर देशभक्ति की जागृति के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। यह महोत्सव भारत की जनता को समर्पित है। प्रत्येक देशवासी पूरे जोश और उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो रहा है।



तिरंगा यात्रा शहीद पार्क मानेसर से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 से होते हुए कपड़ा मार्केट में पहुंची। यहां लोगों ने उनका जोरशोर से स्वागत किया। पूरी यात्रा का पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। कपड़ा मार्केट से आगे बढ़ते हुए यात्रा माता चौक पहुंची और वहां से चलते हुए यात्रा गांव के बीचो बीच निकलते हुए प्रीत वाटिका से वृद्ध आश्रम होते हुए वापस शहीद पार्क में आकर समापन हुआ। यात्रा मार्ग में कई जगह पर यात्रा को आम जनमानस के कहने पर रोकना पड़ा लोगों में भारी उत्साह था। माताएं बहने छतों पर खड़े होकर नारे लगा रहे थे जिस गली से यात्रा गुजरी वहां पर हर तरफ से  भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंज रहे थे। यात्रा का समापन शहीद पार्क में किया गया। जहां पर सभी युवाओं को एक जगह इकट्ठा करके यात्रा के संयोजक धर्मेंद्र मानेसर ने कविता पढ़कर युवाओं को संबोधित किया। धर्मेंद्र मानेसर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रोटोकॉल के बारे में बताया।

 

Content Writer

Pawan Kumar Sethi