किसानों को हक दिलवाने के लिए हर कुर्बानी देंगे : अभय चौटाला

5/2/2018 8:25:52 AM

भिवानी(पंकेस): विपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वह प्रदेश के हक के पानी को किसान के खेतों तक पहुंचाने के लिए किसी भी कुर्बानी से पीछे नही हटेंगे। नेता विपक्ष अभय चौटाला, बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती, नरेंद्र वर्मा, जोगेंद्र कायला, इनैलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, एम.पी. दुष्यंत चौटाला, रामपाल माजरा, विधायक परमेंद्र ढुल, विधायक प्रो. रविंद्र बलियाला व ओमप्रकाश गोरा, निशान सिंह, प्रवीण आत्रेय, बलदेव वाल्मीकि, सुनील लाम्बा व अशोक सिहाग आदि वरिष्ठ नेताओं सहित करीब 500 कर्मचारियों ने गिरफ्तारियां दी। 

वहीं, गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस एम.पी. दुष्यंत चौटाला को बी.डी. गुप्ता पार्क में बनाई अस्थायी जेल में लेकर गई तो वहां पर आधे अधूरे इंतजामात को देखकर नाराजगी जताते दुष्यंत चौटाला तपती धूप में धरने पर बैठ गए। दुष्यंत का कहना था कि जिस तरह प्रशासन के द्वारा पीने का पानी मुहैया न करवाना और प्रशासन के द्वारा अधूरे इंतजामों से यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन इस जेल भरो आंदोलन को लेकर कतई गम्भीर नहीं है।

धरने पर बैठने के बाद प्रशासन की तरफ से एस.पी. व ए.डी.सी. ने मौके पर जाकर दुष्यंत से आग्रह किया जिसके बाद स्थिति थोड़ी सम्भल में आई। उसके बाद बी.डी. गुप्ता पार्क में बनाई अस्थायी जेल में ले गए जहां से सभी इनैलो व बसपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को जमानत दे दी गई।

Rakhi Yadav