किसानों को फाने जलाने से रोकने के लिए ए.डी.ओ. व पटवारी तैनात, 53 गांवों में लगाया पहरा

11/24/2019 12:14:12 PM

करनाल (मनोज): किसानों ने बासमती धान के फानों में आग लगाई तो तुरंत कार्रवाई होगी। प्रशासन इस मामले में ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। पी.आर. में फजीहत के बाद अब बासमती बैल्ट में कृषि विभाग पूरी तैयारी के साथ मैदान में है। विभाग ने गांवों में पहरा लगा दिया है।

ए.डी.ओ. व अन्य स्टाफ को बकायदा एरिया बांट दिए हैं।  एक ए.डी.ओ. के हिस्से में 3 से 4 गांव आए हैं। इनकी निगरानी उनके जिम्मे हैं। विभाग की ओर से सख्त निर्देश हैं कि यदि कोई किसान फानों में आग लगाए तो पहले तुरंत उसे बुझाने का प्रबंध करें। फायर ब्रिगेड को बुलाएं।  इसके बाद किसान की पहचान कर उसका पूरा डाटा विभाग को देना होगा। कृषि विभाग के कर्मचारी निगरानी में जुटे हैं। जिन किसानों ने बासमती धान को कम्बाइन से कटवाया है। शाम को उनका राऊंड जरूर लगाते हैं।  

फानों में आग के अब तक 470 केस 
अब तक फानों में आग के कुल 470 मामले सामने आए। सैटेलाइट से फानों में आग के 437 केस चिन्हित हुए। जबकि उपायुक्त कंट्रोल रूम पर ऐसे 13 किसानों की शिकायतें आईं। कृषि विभाग ने इन किसानों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवाई है। किसानों को जागरूक करने के लिए जिले में 250 कस्टम हायरिंग सैंटरों के माध्यम से कृषि मशीनरी किसानों तक पहुंचाई गई। ताकि किसान फसल अवशेषों को आग की बजाय उनका खेतों में उचित प्रबंधन कर सकें। 

Isha