36 रोडवेज कर्मचारियों के खिलाफ होगी एस्मा के तहत कार्रवाई, अाज होंगे कोर्ट में पेश(VIDEO)

10/18/2018 3:39:48 PM

कैथल(जोगिंद्र कुंडू): हड़ताल पर बैठे रोजवेज कर्मचारियों के समर्थन में कई विभाग के कर्मचारी व स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन उतर चुके है। जिन्होंने सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समर्थन में उतरे स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन व कई विभागों के कर्मचारियों ने पुलिस को गिरफ्तारियां दी। पुलिस करीब 200 लोगों को बसों में भरकर सिविल लाइन थाने ले गई है। जिनपर पुलिस द्वारा बनती कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार गतदिवस गिरफ्तार किए गए 36 रोडवेज कर्मचारियों पर एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिनकी अाज सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई है। जिन्हें दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। 



सिरसा(सतनाम सिंह): यात्रियों की बढ़ती परेशानी के चलते पुलिस जवानों और ंएंबुलेंस ड्राइवरों ने बसों की कमान संभाली है। वहीं सिरसा और यमुनानगर में पुलिस जवानों और एंबुलेंस ड्राइवरों ने बसें चलाकर लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया। यमुनानगर डीपो से 16 बसें चलाई गई हैं। जो अम्बाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, खिजराबाद, छछरौली अादि कई रूटों पर चलाई जा रहा हैं। 

वहीं नारनौंद में हड़ताल पर बैठे रोजवेज कर्मियों के समर्थन में बिजली विभाग के कर्मचारी उतरे हैं। जिनका कहना है कि सरकार जल्द से जल्द रोडवेज कर्मियों की मांगों को माने। अन्यथा हरियाणा कर्मचारी महासंध के अंर्तगत अाने वाले सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसका खामियाजा सरकरा को भुगतना पड़ेगा। प्रदेश में बड़े स्तर पर अांदोलन किया जाएगा। इस बार सरकार के साथ अार-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। 

गौरतलब है कि गतदिवस हड़ताल को लेकर सीएम ने अपने अावास पर परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई थी, लेकिन उसका कोई हल नहीं निकला , जिसके बाद कर्मियों ने हड़ताल को दो दिन और बढ़ा दिया। अाज ये हड़ताल तीसरे दिन में प्रवेश कर चुकी है। जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 



करनाल(केसी अार्य): रोडवेजकर्मियों द्वारा मागों को लेकर की गई हड़ताल को दो दिन और बढ़ा दिया गया है। जो अाज तीसरे दिन में प्रवेश कर चुकी है। वहीं सरकार ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों पर कड़ा रूख अपनाते हुए करनाल में 64  कर्मचारियों को बर्खास्तगी  का नोटिस भेजा । सरकार के इस कड़े रवेये से गुस्साएं कर्मी भी कदम पीछे हटाने को तैयार नहीं हैं। वहीं सरकार ने जल्द नए कर्मचारियों की भर्ती करने के एेलान किया है। 


वहीं हड़ताल से परेशान हो रहे यात्रियों का कहना है कि सरकार को चाहिए की जल्द इस समस्या का हल करें। उनका कहना है कि सुबह से बैठे है लेकिन एक भी बस जाने को तैयार नहीं है। वहीं करनाल में जीएम रोडवेज  से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से 64  कर्मचारियों बर्खास्त करने का नोटिस भेजा जा चुका है। अारोपियों के खिलाफ एस्मा लगा हुअा जिसके तहत उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

पानीपत(अनिल कुमार): हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के द्वारा की जा रही चक्का जाम हड़ताल के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ इंटक व सीटू और सफाई कर्मचारी उतरे। उन्होंने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एलिवेटेड पुल के नीचे सीएम मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका। उनका कहना है कि सभी संगठन हड़ताल का समर्थन करते हैं। जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगे नहीं मानती तबतक उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। उनका कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो 1 महीने का वेतन भी देने के लिए तैयार हैं। 

 

 

Deepak Paul