महेंद्रगढ़ में CM के जनसंवाद का आज आखिरी दिन...इन जगहों पर होंगे कार्यक्रम

5/26/2023 10:35:56 AM

महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में आज सीएम मनोहर लाल के जनसंवद कार्यक्रम का आखिरी दिन है। आज जनसंवाद का पहला कार्यक्रम नांगल सिरोही में, दूसरा गांव बवानिया में, तीसरा दोपहर बाद सतनाली में होगा। इस दौरान सीएम खट्टर लोगों से रूबरू होंगे तथा उनकी समस्याएं सुनेंगे। जिनका मौके पर ही समाधान होगा। 

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री आज पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा के निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। महेंद्रगढ़ नगर पालिका चेयरमैन ने रमेश सैनी ने बताया कि शहर में विकास कार्यों को लेकर लगभग 40 करोड़ रुपए का एक मांग पत्र तैयार किया है, जिसमें मुख्य रूप से 30 मांगें शामिल हैं। पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के माध्यम से मनोहर लाल को यह मांगपत्र सौंपा जाएगा। वहीं ट्रस्ट के प्रधान संदीप मालड़ा ने बताया कि महेंद्रगढ़ शहर एवं गांव बवानिया में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर क्षेत्र के विकास की करीब 10 मांगें उठाई हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana