राम रहीम की फरलो का आज आखिरी दिन, डेरा अनुयायिओं में छाई मायूसी

2/27/2022 6:16:09 PM

सिरसा(सतनाम): बलात्कार और हत्या जैसे अपराधों में सुनारिया जेल में सज़ा काट रहे गुरमीत राम रहीम को 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। डेरा श्रद्धालुओं को उम्मीद थी कि डेरा प्रमुख सिरसा भी आएंगे और उनसे मुखातिब होंगे लेकिन फरलो की कानूनी अड़चनों और सुरक्षा कारणों  के चलते उन्हें केवल गुरुग्राम के आश्रम तक ही सीमित रहना पड़ा । 

मीडिया से बातचीत में डेरा श्रद्धालुओं ने कहा कि डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली जिस से वे संतुष्ट हैं लेकिन वो सिरसा नहीं आ पाए इस से उन्हें थोड़ी निराशा जरूर हुई है। उन्होंने कहा कि डेरा प्रमुख जब चाहेंगे वो तभी आ जाएंगे बाकी सब लोग कानून का सम्मान करते हैं जैसे भी कानून के अनुसार होगा वो सही होगा। हालाँकि सभी डेरा श्रद्धालुओं ने उम्मीद जताई कि जल्द ही डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल से फिर बाहर आएंगे और इस बार सिरसा में भी दर्शन देंगे। 

Content Writer

Isha