आज जींद में जाट नेताओं की कार्यकारिणी की बैठक

3/26/2017 10:48:56 AM

चंडीगढ़ (धरणी):जींद में जाट नेताओं की आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। जाट नेताओं के साथ हुई सरकार की बातचीत सफल रहने के बाद उन्होंने अपने प्रमुख यशपाल मालिक के हर निर्णय को स्वीकार किया है। हरियाणा प्रदेश शिवसेना के उपाध्यक्ष नफे सिंह मलिक ने कहा कि जाट आंदोलन के धरने पूरी तरह समाप्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 26 मार्च को जींद में जाट नेताओं के साथ होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में बातचीत की जाएगी और जाटों की मांगों पर समीक्षा भी होगी। नफे सिंह ने कहा कि भाजपा को चाहिए कि सांसद राजकुमार सैनी की भाषाशैली पर ब्रेक लगाए व सामाजिक ताना-बाना मजबूत रखे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के विकास व व्यापार दोनों में जाट समाज उतना ही भागीदार है, जितना कृषि क्षेत्र में अनाज उत्पन्न करके जनता का पेट भरने में योगदान है।