रोहतक पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, युवा पीढ़ी को बताया देश का भविष्य: डा. प्रणब मुखर्जी (V

9/30/2018 10:58:00 AM

रोहतक(दीपक भारद्वाज) : देश के पूर्व राष्ट्रपति डा. प्रणब मुखर्जी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। आज की युवा पीढ़ी को जब सही संस्कार मिलते हैं तो वह देश के विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। एम.डी.एन. पब्लिक स्कूल भी विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाकर उनके जीवन को रौशन कर रहा है, जिसके चलते आज स्कूल के कई विद्यार्थी प्रशासनिक पदों पर कार्यरत होकर देश की सेवा कर रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शनिवार को एम.डी.एन पब्लिक स्कूल की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित कर रहे थे। 



उन्होंने कहा कि विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर आज विद्यार्थी सेना, नौसेना व डाक्टर के यप में कार्य कर रहे है। कई विद्यार्थी आई.ए.एस., आई.पी.एस. व एच.सी.एस. के पद भी कार्य कर रहे है, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। एम.डी.एन. स्कूल आधुनिक परिवेश में शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दे रहा है। इन सभी उपलब्धियों का श्रेय स्कूल की मैनेजमैंट को जाता है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास की तरफ ध्यान दे रहे हैं।



खेलों में हरियाणा का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। कामनवैल्थ खेलों में भी प्रदेश के 18 मैडल आए और प्रदेश के खिलाडिय़ों ने विश्वभर में भारत का नाम रोशन किया। इसके साथ ही पूर्व राष्ट्रपति स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से उनका चित्र स्मृति चिह्न के रूप में भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Deepak Paul