आज हो सकती खोरी में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़, रास्ते सील

7/14/2021 9:45:33 AM

फरीदाबाद(पूजा):  गांव खोरी में तोड़फोड़ को लेकर नगर निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज गांव में अवैध निर्माण पर निगम का बुलडोजर चलेगा। इसके लिए सभी विभागों को तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं।  निर्माण में तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन से करीब दो हजार पुलिस कर्मियों की मांग की गई है। इसमें पांच सौ महिला पुलिस कर्मी शामिल होंगी। 

तोड़फोड़ की कार्रवाई से नगर निगम की ओर से गांव में मुनादी करवाई गई। जगह-जगह पोस्टर लगाकर लोगों को घर खाली करने के लिए कहा गया है। इससे पूर्व मंगलवार को एक बार फिर शाम को पुलिस अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर लोगों को जल्द घर खाली करने के आदेश दिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha