टोहाना में बदमाशों का तांडव...रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आधी रात लगाई आग, सफेद बोलेरो से आए 3 युवक... CCTV में कैद

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 12:24 PM (IST)

टोहाना (सुशील सिंघला) : शहर के राम नगर में रविवार देर रात अज्ञात युवकों ने चॉकलेट गारमेंट्स की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में दुकान के तीन शटर जलकर खाक हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

पीड़ित बृज मोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गारमेंट्स की दुकान राम नगर में सुनिल मूर्ति के पास है। 16 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। 16-17 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे 2-3 नामपता अज्ञात व्यक्ति सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में आए। आरोपियों ने पहले दुकान के तीनों शटरों पर पेट्रोल छिड़का और फिर आग लगाकर फरार हो गए।

PunjabKesari

17 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे एक पड़ोसी ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो आग अंदर तक फैल चुकी थी। आसपास पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सफेद बोलेरो से उतरकर युवकों द्वारा आग लगाने की वारदात स्पष्ट दिख रही है।

बृज मोहन ने एसएचओ सिटी थाना टोहाना को शिकायत देकर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें करीबन दो लाख रुपए आर्थिक नुकसान हुआ है। थाना से जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस दौरान पार्षद संजय सपड़ा ने प्रशाशन से सख्त कार्यवाही की मांग की है। क्षेत्र में इस घटना के बाद व्यापारियों में रोष है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static