स्टेट बॉक्सिंग में टोहाना के लड़कों ने मारी बाजी, पांच पदक पर किया कब्जा

9/14/2017 2:23:08 PM

टोहाना(सुशील सिंगला): बच्चों को अभिभावकों का मार्गदर्शन अौर सही गुरू ज्ञान मिले तो वे सफलता की ऊंचाइयों को छूने लगते हैं। कुछ ऐसे ही बच्चे टोहाना के हैं, जिन्हें जिले का सिकंदर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इन बच्चों ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए पांच पदक पर कब्जा किया है जिसमें अरुण कुमार ने गोल्ड, जन्नत सिंह कंबोज ने सिल्वर, राहुल ने सिल्वर, मुकेश अौर रवि ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। 

कस्बाई क्षेत्र से निकले इन बच्चों के हुनर को पंख लगाने का श्रेय खिलाड़ी रहे संजय बॉक्सर को जाता है जो खुद कई प्रतियोगितों में पूर्व में अपना लोहा मनवा चुके है। उनका मानना है कि बच्चों में प्रतिभा है। इन बच्चों को उचित मार्गदर्शन मिले तो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक खेलने अौर जीतने का दम रखते हैं। टोहाना पहुंचने पर खिलाड़ियों का कोच सचिव संजय बॉक्सर, कोच परमवीर सिंह, नरेश हालू, रविन्द्र ठरवा, सुन्दर सिंह, मुकेश कुमार, राजीव कुमार, अरविन्द सिंह अन्य शहरवासियों ने उनका स्वागत किया गया। 

खिलाड़ियों का कहना है कि वे पानीपत में खेल कर आए हैं। ये स्टेट लेवल के खेल थे। हमारे कॉच साहब अौर माता-पिता की मेहनत से उन्होंने ये पदक हासिल किए। उनका लक्ष्य हैं कि बेहतर प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन करेंगे।