अज्ञात बीमारी से तंग किसानों ने खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर
10/12/2018 3:14:36 PM
भिवानी(अशोक भारद्वाज): भिवानी में अज्ञात बीमारी से तंग अाकर किसानों ने सब्जी की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। जिसके चलते उनका लाखों का नुक्सान हो गया। किसानों के फसल पर दवाई का छिड़काव करने के बावजूद भी उनकी खड़ी फसल खराब हो गई और किसी अज्ञात बीमारी की चपेट मेें अा गई।
उन्होंने इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए खड़ी फसल पर ही ट्रैक्टर चलाना मुनासिब समझा। ताकि उगाई जाने वाली दूसरी फसल इसकी चपेट में न अाए और बीमारी से ग्रस्त सब्जी बाजार में न जा सके।