फिर जारी हुआ ट्रैफिक रूट डायवर्जन प्लान, अब इस रूट पर वाहनों की No Entry

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 05:38 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में रोजाना ही ट्रैफिक रूट डायवर्जन किए जा रहे हैं। अभी हाल ही में गुड़गांव पुलिस ने धनकोट के पास ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया था। अभी यह रूट सुचारू भी नहीं हो पाया था कि अब गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने एक और रूट डायवर्ट कर दिया है। अब पुलिस ने सुल्तानपुर रोड पर फरुखनगर रेलवे फाटक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टी और वाहनों के सुगम संचालन के लिए इस सड़क मार्ग पर वाहनों का आवागमन 5 दिनों तक प्रतिबंधित रहेगा। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता एएसआई विकास वर्मा ने बताया कि जो वाहन चालक गुरुग्राम के रास्ते फरुखनगर, झज्जर की ओर जाना चाहते हैं वह सभी वाहन चालक रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर से मुबारकपुर होते हुए झज्जर बाइपास का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा जो वाहन चालक झज्जर फरुखनगर से गुरुग्राम की ओर जाना चाहते हैं वो सभी वाहन चालक झज्जर बाईपास से मुबारकपुर के रास्ते रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर के रास्ते गुरुग्राम की ओर जाएंगे। जो वाहन चालक पटौदी झज्जर KMP फ्लाईओवर के नीचे से गुरुग्राम की ओर जाने चाहते है वे KMP फ्लाईओवर से पटौदी पचगांव के रास्ते गुरुग्राम की ओर जाएंगे। फरुखनगर से गुरुग्राम की और जाने वाले वाहन चालक बदली (दिल्ली) के रास्ते गुरुग्राम की ओर जा सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static