जुलाना में यातायात पुलिस का कड़ा एक्शन, अधूरे कागजात वाले दो जुगाड़ी ऑटो का काटा 46000 का चालान

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 06:04 PM (IST)

जुलाना (विजेंद्र बाबा) : जुलाना क्षेत्र में यातायात पुलिस दें अधूरे कागजात वाले व एक्सपायरी वाले वाहनों पर सिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज यातायात पुलिस द्वारा जुलाना में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें मण्डी चौक पर वाहनों की चेकिंग पुलिस द्वारा की गई। 

ट्रिपल रीडिंग व अधूरे कागजात वाले वाहनों के चालान पुलिस द्वारा काटे गए। इस दौरान दो जुगाड़ी ऑटो को भी पुलिस द्वारा इंपाउंड किया गया है,जिनका 23-23 हजार का चालान काटा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारीगणों के आदेश पर 10 साल से ज्यादा डीजल वाहन व 15 साल से ज्यादा पेट्रोल वाहन जो एक्सपायरी में आ जाते हैं, उनको यातायात पुलिस द्वारा पकड़कर इंपाउंड किया जा रहा है। यह कार्यवाही आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। 

जुलाना यातायात प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जींद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जुलाना में आज 10 साल से ऊपर डीजल वाहन और 15 साल से ऊपर पेट्रोल वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें जुलाना क्षेत्र में चौक चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान दो जुगाड़ी ऑटो को इंपाउंड किया गया है जिनका 23-23 हजार का चालान किया गया है, आने वाले दिनों में भी यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static