दर्दनाक हादसा: कार चालक ने दो बच्चों सहित पांच लोगों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

3/2/2020 10:00:30 AM

रेवाड़ी : रविवार की सायं को एक चालक ने फिल्मी अंदाज में तेज गति से कार चलाते हुए 2 बच्चों, एक महिला व 2 लोगों को बारी-बारी से अपनी चपेट में ले लिया और टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इस हादसे में 2 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें रोहतक रैफर कर दिया गया है। हुआ यह कि सायं के समय नगर के भाड़वास रोड पर हंस नगर निवासी 8 वर्षीय राहुल व 14 वर्षीय सावन साइकिल पर जा रहे थे तो पीछे से तेज रफ्तार के साथ आई एक स्विफ्ट कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद कार चालक रुका नहीं और आगे बढ़ते हुए एक महिला और 2 लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सभी घायल होकर सड़क पर गिर गए। तत्पश्वात लोगों की मदद से सभी को ट्रामा सैंटर भेजा गया।

जहां राहुल व सावन की हालत गंभीर होने पर उन्हें रोहतक रैफर कर दिया गया है। वहीं महिला व 2 लोगों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी कार चालक फरार हो गया लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने कार के नंबर नोट कर लिए। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। 

Isha