दर्दनाक हादसाः टूटा पड़ा था मैनहोल, रेन पाइप में गिरी गाय

1/12/2020 11:30:06 AM

शाहाबाद मारकंडा (अरुण): बीते दिन एक गाय हुडा पार्ट-2 में बने रेन पाइप (नाला) में गिर गई, क्योंकि इसका मैनहोल टूटा पड़ा था। वहां से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना विश्व ङ्क्षहदू परिषद के कार्यकत्र्ताओं को दी, जिस पर विहिप के जिला प्रमुख महेश भगत अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे और इसे निकालने का प्रयास किया। गौवंश बुरी तरह से नाले में फंसा पड़ा था। उन्होंने नगरपालिका के सफाई दरोगा से संपर्क किया, जिन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे। इसी बीच विश्व ङ्क्षहदू परिषद के कार्यकत्र्ताओं ने गऊ माता के लिए चारे एवं रोटी का प्रबंध किया। 

मौके पर क्रेन बुलाई गई और रेन पाइप को तोड़कर लगभग 5 घंटे की मशक्कत के बाद गाय माता को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। विहिप के जिला प्रमुख महेश भगत ने कहा कि जगह जगह मैनहोल टूटे पड़े हैं लेकिन न.पा. प्रशासन इनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि सरकार को भूखे विचरते गौवंश के लिए व्यवस्था करनी चाहिए, क्योंकि यह भूखे पशु सारा दिन गंदगी खाने को मजबूर हैं और दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।  लगता है सरकार व प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठे हैं।

Isha