इनेलो के सभी पदों पर बैठे हैं गद्दार: अजय चौटाला

12/21/2021 11:07:33 AM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर के बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला के दुष्यंत चौटाला को गद्दार कहने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस दिन बयान छपा उस दिन ओम प्रकाश चौटाला चंडीगढ़ भी नहीं थे। उनका बयान चंडीगढ़ में बैठे उनके सोशल मीडिया के लोगों ने जारी किया था। उन्होंने कहा कि गद्दार तो वह लोग हैं जो आज उनके प्रदेशाध्यक्ष हैं, जो ओम प्रकाश चौटाला को फूटी आंख देखना नहीं सुहाते थे। 

उन्होंने कहा की पंचायती चुनावों से पहले नगर परिषद व नगर पालिकाओं के चुनाव होंगे, जिसमें दोनों गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेंगे। चौटाला ने बताया कि जनवरी से जे जे पी का सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा। पहले सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया गया था जिनमें हर हल्के से 500 सक्रिय कार्यकर्ता बनाए गए। अब यह कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। दरबार साहब में बेअदबी की घटना पर उन्होंने कहा कि वह निंदनीय है और जिस तरीके से सजा दी गई वह भी निंदनीय है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Isha