2 लेखा अधिकारियों का स्थानांतरण

5/16/2018 8:29:42 AM

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने वित्त विभाग के 2 लेखा अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के लेखा अधिकारी सुधीर शंकर को राजपाल के स्थान पर निदेशक नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, चंडीगढ़ के कार्यालय में नियुक्त किया है।

लेखा अधिकारी राजपाल को अध्यक्ष, हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड, पंचकूला के कार्यालय में लगाया है। साथ ही उन्हें सचिव, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला के कार्यालय का कार्यभार सौंपा है।
 

Rakhi Yadav