परिवहन मंत्री ने 150 दिव्यांगों को अपने हाथों से बांटे सहायक यंत्र व उपकरण

5/28/2018 12:32:37 PM

गोहाना(सुनील जिंदल):  भारतीय रेड क्रास सोसाइटी जिला सोनीपत द्वारा सहायक यंत्र एवं उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने 150 दिव्यांगों को अपने हाथों से सहायक यंत्र व उपकरण वितरण किए।

इस अवसर पर मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से दिव्यांगों को पूरी सुविधा दी जा रही है। पूर्व की सरकारों में दिव्यांगों की पेंशन 70% में बनाई जाती थी। अब बीजेपी सरकार मे दिव्यांगों की पेंशन 60% मे बनाई जाती है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं की कही साईकिल पंचर हो जाती है। तो कही टायरों की हवा निकाल जाती है, ये लोग संघर्ष करने वाले नही, सिर्फ अखबारों में ही रहने वाले हैं।

पवार ने आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले दिल्ली को संभाले फिर दूसरे प्रदेशों की चिंता करे। उनसे अपना दिल्ली तो संभलता जाता नहीं दूसरों में पड़ने से जाने क्या होता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। पिछली बार जाट आरक्षण में हरियाणा को जलाने में किस का हाथ था वो सब जानते है। जो वीडियो वायरल हुई है सभी ने देखा है। बीजेपी सरकार ने तो लोगों को सम्मान दिया है और जाट आरक्षण के दौरान लोगों का नुकसान हुआ था। उसे लेकर एक महीने के अंदर सबको मुआवजा दिया गया।

पवार ने कहा कि दिव्यांग आज स्पोर्ट के मामले में, पढ़ाई के मामले में किसी से कम नहीं है। कोई भी दिव्यांग हरियाणा सरकार के वेलफेयर से एक लाख तक का लोन बिना किसी गारंटी के 4% पर ले सकता है। समाज कल्याण विभाग से उसको लोन में पूरी सुविधा दी जाएगी। साथ ही कहा कि सरकार की तरफ से 100 प्रतिशत हैंडीकैप को रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। 
 

Rakhi Yadav