परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पवार आए एक्शन में, गैरहाजिर कर्मचारियों को किया सस्पेंड(Video)

4/22/2018 8:42:43 PM

करनाल(विकास मेहला): प्रदेश में बीजेपी सरकार के मंत्री अब एक्शन के मूड ने नजर आ रहे है। डयूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए उन्हें सस्पेंड कर रहे है। ताकि अन्य कर्मचारी डयूटी में किसी तरह की लापरवाही नही बरते। ताजा मामला आज सीएम सिटी करनाल का है। 

जब ओवरलोडिंग वाहनो को रोकने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से अन्य विभागों में तैनात कर्मचारियों को गांव नंगला के पास ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए 11 कर्मचारियों को तैनात किया गया था। लेकिन जब आज अचानक परिवहन मंत्री कृष्ण लाल ने औचक निरीक्षण किया। तब नाके पर चार कर्मचारी डयूटी से गायब मिले, जिन्हें मंत्री जी ने मौके पर सस्पेंड कर दिया। 

वही मंत्री जी की इस कार्यवाही से करनाल में ओवरलोडिंग वाहनों को रोकने वाले नाको पर हड़कंप मच गया। मंत्री जी ने एक के बाद एक सभी नाको की चैकिंग की। लेकिन अन्य नाको पर कर्मचारियों की संख्या पूरी मिली। वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी डयूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी और प्रदेश में ओवरलोडिंग वाहनों पर सख्ती बरती जाएगी।

Rakhi Yadav