Earthquake: हरियाणा में हिली धरती, लोग घरों से बाहर निकले...जान-माल का कोई नुकसान नहीं
punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 07:45 PM (IST)
डेस्क: शनिवार को कश्मीर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम में भी धरती हिलने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर कई लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की गई। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था।
गुरुग्राम और कश्मीर में जैसे ही लोगों को धरती हिलने का अहसास हुआ, उनमें कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। बहुमंजिला इमारतों, सोसायटियों और कॉरपोरेट कार्यालयों में काम कर रहे लोग एहतियात के तौर पर तुरंत काम छोड़ सीढ़ियों के रास्ते खुले मैदानों और सड़कों पर निकल आए।
राहत की खबर: जान-माल का कोई नुकसान नहीं
भले ही रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की गई हो, लेकिन गनीमत यह रही कि अभी तक कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान या इमारतों में दरार आने की कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।