देश की पहली ''हाइड्रोजन'' ट्रेन का ट्रायल पूरा, न धुआं, न प्रदूषण... 120 की रफ्तार से दौड़ेगी गाड़ी

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 09:46 AM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय रेल इतिहास में एक नई क्रांति की शुरूआत होने जा रही है। पटरियों पर अब शोर और धुएं की नहीं, बल्कि स्वच्छ भविष्य की रफ्तार दिखाई देगी। 

न धुआं छोड़ेगी और न प्रदूषण फैलाएगी ये ट्रेन

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने शुक्रवार को अपना अंतिम हाई-स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। ट्रेन ने 120 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार हासिल की। यह ट्रेन न धुआं छोड़ेगी और न प्रदूषण फैलाएगी। इसे भारतीय रेलवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इससे देश में प्रदूषण कम करने और साफ ईंधन यानी हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनों को बढ़ावा देने की दिशा में मदद मिलेगी। 

जींद से सोनीपत के बीच चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन 

'हाइड्रोजन पावर्ड' ट्रेन हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच चलेगी। यह ट्रेन नीले रंग की होगी, जिस पर सफेद धारियां बनी होंगी। हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल का एक वीडियो भी सामने आया है। अभी कुछ जरूरी प्रक्रियाएं और औपचारिकताएं बाकी हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद इस ट्रेन को आम यात्रियों के लिए चलाया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static