पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

8/28/2018 10:21:20 AM

फरीदाबाद(सूरजमल): हरियाणा महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर एनएच-1 डी-94 स्थित उनके कार्यालय पर एक श्रृद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए रेनू भाटिया ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को देश कभी भूला नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि उनके प्रधानमंत्रीत्व काल में देश ने जो मुकाम हासिल किया वह किसी से छिपा नहीं है आज देश उनके मार्गदर्शन पर चलते हुए उन्नति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके बताये हुए मार्गो पर चलते हुए देश, प्रदेश की उन्नति में सहायक बनना चाहिए।

 रेनू भाटिया ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की क्षति यह देश कभी पूरी नहीं कर पाएगा पंरतु हम उनको सच्ची श्रृद्धाजंलि तभी पूरी होगी जब हम उनके स्वप्रो को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में देश व प्रदेश उन्नति की और बढ़ रहा है और सदैव बढता रहेगा इसका हमें पूर्ण विश्वास है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मीना पाण्डे, कुसुम महाजन, राज राणा, रेनू बाला, रीता भाटिया, इंदु भाटिया, रजनी, सीमा शर्मा, राजबाला सदाना, राधेश्याम भाटिया, लता देवी, प्रभा, पूनम, सुष्मिता, रिटा गुंसाई, कमला, शशि, नीरूू, कविता, सोनिया सहित अन्य भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही। 
 

Deepak Paul