राज्यसभा सांसद की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों की संख्या में उमड़ा युवाओं का हुजूम

8/14/2021 6:36:09 PM

बहादुरगढ(प्रवीण धनखड़): अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार की दोपहर बाद बहादुरगढ़ में भी भाजपा की तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवाओं का हुजूम उमड़ा और देशभक्ति की भावना के प्रति तिरंगा यात्रा का सम्मान युवाओं के जोश को देखते ही बनता था। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा के राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम ने अगुवाई की, जबकि तिरंगा यात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र दलाल, सुनील ठेकेदार सहित स्थानीय कई भाजपा नेता शामिल हुए। 

भाजपा की यात्रा यात्रा बहादुरगढ़ के शहीद स्मारक से शुरू हुई। सभी के हाथों में तिरंगा था और सभी शहीदों के सम्मान और तिरंगे के मान में गगनभेदी नारे लगा रहे थे। शहर के विभिन्न हिस्सों से होती हुई यह तिरंगा यात्रा शहीदी पार्क पर जाकर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा के दौरान राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र दलाल ने अपने अलग-अलग संबोधन में कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है। यह हमारे लिए देशभक्ति का जज्बा पैदा करता है और इस तिरंगे की शान की खातिर हमारे हजारों लाखों सैनिकों ने कुर्बानी दी है जिसे हमें नहीं बुलाना चाहिए। उन्होंने तिरंगे को देश की आन बान और शान बताया और सभी को 75 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

Content Writer

Isha