यमुनानगर जा रहा सीमैंट से भरा ट्राला गायब, चालक पर जताया शक

11/11/2020 1:02:33 PM

पानीपत : गांव परढ़ाना की सीमैंट फैक्ट्री से सीमैंट भरकर यमुनानगर जा रहा एक ट्राला रहस्यमय हालात में गायब हो गया है। जहां एक और चालक तर्क है कि कुछ बदमाशों ने उससे बंधक बनाकर गाड़ी व माल छीन लिया है। वहीं ट्रांसपोर्टर ने चालक पर ही माल सहित ट्राला गायब करने का शक जाहिर करते हुए पुलिस को शिकायत दी है। जिसके आधार पर थाना औद्योगिक सैक्टर-29 में केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। 

करनाल जिले के अंतर्गत गांव बड़ौता निवासी 52 वर्षीय सुमेर सिंह पुत्र दुलीचंद ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसके पास एक ट्राला नम्बर एचआर-45सी-0050 पर है। जिस पर उसने प्रदीप पुत्र गजे सिहं प्रदेश को बतौर चालक रखा हुआ था। चालक प्रदीप सोमवार की रात को परढ़ाना सीमैंट फैक्ट्री से सीमैंट भरकर यमुनानगर के लिए रवाना हुआ था। जिसने सुबह उसे फोन करके सूचना दी है कि उसे रात को सिवाह फ्लाईओवर के पास स्कार्पियों में सवार कुछ बदमाशों ने बंधक बनाकर उससे गाड़ी व माल छीनकर ले गए है। जाते-जाते बदमाश उसे समालखा कस्बे के पास खेतों में फैंक गए है। जिस पर सूचना मिलते ही वह पानीपत पहुंचा है।

ट्रांसपोर्टर की कहना है कि उसे शक है कि गाड़ी के चालक प्रदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाड़ी व माल को गायब किया है तथा स्कार्पियों सवार बदमाशों के साथ मिलकर गाड़ी व माल को गायब किया है तथा स्कार्पियों सवार बदमाशों द्वारा गाड़ी छीनने की झूठी कहानी बताई है, ताकि खुद को बचाया जा सके।                                                   

Manisha rana