पानीपत में चालक की लापरवाही से पलटी ट्राली, हादसे में एक मजदूर की मौत, 22 लोग घायल

10/16/2023 10:41:19 PM

पानीपत(सचिन): शहर में ट्रैक्टर चालक मजदूरों को बैठाकर कंपनी में ले जा रहा था। इस दौरान उसने तेज गति से कट मारा, जिससे ट्रॉली पलट गई। हादसे में 23 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में सरबजीत सिंह ने बताया कि वह गांव ठाठी जिला तरनतारन, पंजाब का रहने वाला है। हाल में वह पानीपत के गांव सिंहपुरा सिठाना में किराए पर रहता है। वह अपने 25 वर्षीय बेटे तरसेम सिंह के साथ पिछले करीब 3 माह से डेज कंपनी नेफ्ता में मजदूरी का काम करते हैं। 15 अक्टूबर को DSA कंपनी के करीब 24 मजदूरों के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर सुबह करीब 8 बजे डेज कंपनी के लिए चले थे। करीब 8:25 बजे जब वे नेफ्ता के गेट नंबर 3 के सामने पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक चंदन ने ट्रैक्टर का लापरवाही से चलाते हुए अचानक कट मार दिया। जिससे ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई और सभी लेबर को गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में उसे सिर और हाथ पर चोटें लगी हैं। इसके बाद सभी को कंपनी की गाड़ी में इलाज के लिए टोल प्लाजा स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान 16 अक्टूबर की दोपहर को एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि बाकी उपचाराधीन है। सरबजीत सिंह का कहना है कि वह भी व अन्य श्रमिक भी ट्रैक्टर चालक को बार-बार धीमी गति से चलाने के लिए कह रहे थे, लेकिन उसने किसी की एक न सुनी। 

                               (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
                                (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma