माल खाली करने आए ट्रक चालक ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली सनसनी
punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 04:39 PM (IST)
अंबाला(अनिल बराड़ा): साहा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी के परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां माल खाली करने आए एक ट्रक चालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की भनक लगते ही कंपनी परिसर और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
कंपनी परिसर में मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक अपनी गाड़ी में माल लेकर साहा औद्योगिक क्षेत्र की एक निजी कंपनी में आया हुआ था। माल उतरने की प्रक्रिया के दौरान ही उसने अज्ञात कारणों के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगा लिया। जब कंपनी के कर्मचारियों ने शव को लटकते देखा, तो तुरंत इसकी जानकारी प्रबंधन और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान बबूल के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का निवासी बताया जा रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।