खादी का गलत प्रयोग कर खाकी का सहारा लेकर दोषी को बचाने की हो रही कोशिश- तंवर

8/7/2017 3:35:07 PM

चंडीगढ़ (उमंग श्योराण):हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने हाई प्रोफाइल छेड़छाड़ मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सी.सी.टी.वी. फुटेज का न मिलना बड़ा प्रश्रचिन्ह है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने नैतिकता के आधार पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर और केंद्र सरकार की दखल अंदाजी के चलते पुलिस पर दबाव है। उन्होंने कहा कि सरकार सुभाष बराला के बेटे को बचाने की कोशिश कर रही है। पीड़ित लड़की को न्याय मिलना चाहिए।  

उन्होंने कहा कि खादी का गलत प्रयोग करके और खाकी का सहारा लेकर दोषी को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी को सख्त सजा देनी चाहिए। उन्होंने मुख्य मंत्री मनोहर लाल के बयान "बेटे की सजा बाप को न देने" पर बोलते कहाकि मुख्यमंत्री खटर क्यों इस केस में दखलअंदाजी कर केस को प्रभावित कर रहे है। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर सुभाष बराला को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।