धोखाधड़ी के झांसे में अाई महिला पुलिस से लूटे सवा लाख रुपए

10/27/2018 6:12:14 PM

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): फतेहाबाद में महिला कांस्टेबल को फोन पर झांसा देकर रुपए ठगने का मामला सामने अाया है। जहां एक अारोपी ने महिला कांस्टेबल को फोन कर झांसे में लिया। इस दौरान महिला से ओटीपी कोड पूछा, जिसके बाद ही अारोपी ने महिला कर्मी के खाते से 1 लाख 18 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित महिला कांस्टेबल ने  फतेहाबाद सिटी थाना में  शिकायत देकर  अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 



जानकारी के अनुसार महिलाकर्मी किसी काम से जा रही थी. तभी उसे किसी अज्ञात ने फोन कर झांसे में लिया और ओटीपी कोड मांगा, महिला ने फतेहाबाद बस स्टेंड पर उतरकर फोन कॉल करने वाले को ओटीपी भी बता दिए। जिसके कुछ मिनट बाद ही उसके खाते से 1 लाख 18 हजार रुपये खाते से निकल गए। एसएचओ ने बताया कि  महिला कॉन्स्टेबल की शिकायत पर केस रजिस्टर कर लिया गया है  और जांच शुरू कर दी गई है।

Deepak Paul